पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के देवरिया नहर के पास शुक्रवार को पल्सर बाइक सवार तीन शख्स अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टक्कर हो गई जिसमें पल्सर बाइक सवार तीनों घायल हो गए। घायल सभी को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी भुखल महंतों की 60 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी, 30 वर्षीय पुत्र गंगा प्रसाद, स्व सीता महतो का 65 वर्षीय पुत्र भुखल महंतों के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में घायलों ने बताया कि वे सभी मशरक आ रहें थें कि रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टक्कर हो गई जिसमें सभी घायल गढ़े में गिर पड़े। मौके पर पहुंची थाना पुलिस गश्ती दल ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया और घायलों को सदर अस्पताल छपरा भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग