राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मां अंबिका स्थान आमी से साथ पूजा अर्चना कर अपने घर वापस लौट रहे दंपति के साथ नयागांव बेला रेल चक्का फैक्ट्री सड़क पर लूटपाट की गई। मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उक्त दंपति से 2 लाख से ऊपर कीमत की दो सोने का चैन लूट लिया। इसे लेकर सोनपुर आदम की गिरीश कुमार की पत्नी सुकन्या कुमारी ने नयागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बारे में महिला ने पुलिस को बताया कि वह आमी मंदिर में पूजा कर अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर बेला रेल चक्का फैक्ट्री के रास्ते अपने घर सोनपुर वापस लौट रही थी। इसी बीच पीछे से ओवरटेक कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने मेरी स्कूटी को साई हॉस्पिटल से थोड़ी दूर पर रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने भय दिखाते हुए मेरे तथा मेरे पति के गले से दो सोने का चेन लूटकर दरियापुर की ओर पुनः वापस लौट गया। मायूस होकर दंपति ने नयागांव थाना में पहुंचकर पुलिस को लूट की बारे में जानकारी दी तथा इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज कराई। बता दें कि उक्त मार्ग पर लूट की यह पहली घटना नहीं है। शाम होते ही इस मार्ग पर बढ़ते अपराध को लेकर मोटरसाइकिल व कार सवार यात्रा करने में हिचकीचाते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बहेरवा गाछी के समीप इस मार्ग पर शाम होते ही नशेड़ीओ का जमावड़ा होता है। यहां दूर-दूर से शराब का सेवन करने शराबी पहुंचते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग