मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। दिघवारा प्रखंड के ऐतिहासिक स्थल मलखाचक गांधी कुटीर का मुआयना सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम पटना मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सुशांता पानी ग्राही, प्रबंधक बिक्रय राजेश नारायण,प्रबंधक अजीत कुमार श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारीयो ने किया। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने एल आई सी के सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया तथा गांधी कुटीर का ऐतिहासिक जानकारी दी। मंडल प्रबंधक श्री ग्राही ने इस ऐतिहासिक धरती को नमन करते हुए इस स्थल को पर्यटक के रूप में सजाने की बात कही। मौके पर विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह के आलावे कई गण्मान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग