संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बकाये के विवाद को लेकर युवक को चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर का है। पीड़ित इरशाद आलम ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें चार नामजद सहित चार अज्ञात को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है की अपने घर पर थे। उसी समय कमता निवासी बंटी कुमार एवं सुमित कुमार उर्फ अर्जुन कुमार अन्य चार लोगों के साथ दरबाजे पर पहुँच कर बोले की मनोज सर के कोचिंग का पैसा बाकी है। जिसपर मैंने बोला कि कोई पैसा बाकी नही है। इसी बात बार नामजद मेरे साथ मारपीट करने लगे।तथा आंख के उपर एवं गर्दन पर चाकू से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जबतक हमारे घर के लोग आए तबतक सभी नामजद फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग