मृतक के पत्नी को बीडीओ व सीओ ने सयुक्त रूप से चेक सौपा
विकास कुमार। राष्ट्र
प्रतिनिधि।
प्रखंड क्षेत्र दीघरा में मवेशी के लिए चारा लाने जा रहे व्यक्ति की आकाशीय बिजली से मौत के बाद मृतका की पत्नी को आपदा राहत के तहत 4 लाख व मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया।सीओ रामभजन राम एवं बीडीओ रजत किशोर सिंह ने मृतक जनार्दन राय उर्फ डोमन राय के घर मंगलवार को पहुच कर पत्नी माया देवी के हाथों में चार लाख 20 हजार की राशि का चेक सौंपा।मालुम हो कि 20जुलाई को अहले सुबह मवेशी का चारा लाने खेत में जा रहे व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी।मौके पर फौजी सुनील यादव,शिवनरायन पंडित,समेत गामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग