राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के सभी विद्यालय के शिक्षकों से सारण परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने स्नातक निर्वाचन चुनाव संबंधित संवाद किया। इस क्रम में उन्होंने खैरा थाना क्षेत्र के आदर्श मध्य विधालय के शिक्षकों की आये दिनों हो रही समस्याओं के समाधान पर चर्चा की। उन्होंने प्रखण्ड के सभी शिक्षकों से सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एक बार समरेंद्र बहादुर को विधान परिषद के सदन में भेजने का आग्रह किया। वहीं इस मौक़े पर शिक्षक मंटू मिश्रा, विनायक यादव, फिरोज आलम, वृजमोहन प्रसाद, सुनील कुमार शर्मा, शम्स तबरेज़, रंजीत भक्त, राजीव कुमार, रंजू कुमारी, नमिता , मंजू कुमारी, जाहिदा खातून और दर्जनों शिक्षकगन मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग