संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के भुसाव पंचायत के हरिहरपुर गाव मे कब्रिस्तान की जमीन मुहैया हो जाने पर ग्रामीणों मे खुशी की लहर व्याप्त है। उक्त कब्रिस्तान की जमीन पूर्व सेवा निवृत इंजीनियर मोहम्मद वकील असरफी के द्वारा गाव में ही 5 कट्ठा भूमि दान किया गया है। जिससे ग्रामीणों को अपने मैयतो को दफनाने मे सुविधा होगी। ग्रामीणों को ढाई किलो मीटर दूर हंसराजपुर कब्रिस्तान मे जाना पड़ता था। भूमि दाता श्री असरफी जदयू के पूर्व महासचिव बुनकर प्रकोष्ठ के जावेद अब्बास के बड़े पिता है। जिन्होंने समाजिक कार्यो मे काफी योगदान दिया है उक्त परिवार समाजिक कार्यो के लिए सदैव समर्पित रहता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग