राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत एकमा बाजार के शिवपुरी मोहल्ला मेंय छपरा- सीवान एनएच 531 पर शराब पीकर कर हंगामा कर रहे पियक्कड़ सीवान जिले के हसनपुरा थाना के गोपी पतिया गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार राम व परसागढ़ गांव निवासी राकेश कुमार साह को थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने गिरफ्तार कर लिया। इसी क्रम में भुईली नहर पुल के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे गजियापुर गांव निवासी मुन्ना आलम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पियक्कड़ों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग