राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने प्रसिद्ध शिल्हौरी श्रावणी मेले का बुधवार को फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य पुजारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को तिलक लगाया। एसडीओ ने मंदिर में विधि व्यवस्था बनाए रखने और सावन महीना के दौरान यहां आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ख्याल रखने की अपील की। बीडीओ सुधीर कुमार, अंचल पदाधिकारी रविशंकर पांडे सहित मंदिर न्यास समिति के सदस्य व स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास समिति के सदस्य भूपेश प्रसाद ने की। इससे पहले मंदिर न्यास समिति के ब्रजकिशोर सिंह, संजय सिंह, सर्वेश्वर उपाध्याय, डॉ जितेंद्र कुमार ने आगत अतिथियों को बुके देकर उनका अभिनंदन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग