संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मरहा पंचायत भवन व माँझी पश्चिमी पंचायत के मेहंदीगंज गांव में गुरुवार को कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें नुक्कड़-नाटक के माध्यम से कला मंच के कलाकारों ने बड़ी संख्या में मौजूद किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना, फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी देने के साथ हीं विभिन्न फसलों की बेहतर खेती के पूर्व मिट्टी की जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं सरकार की ओर से किसानों के लिए चलायी जा रही कृषि योजनाओं की रोचक ढंग से जानकारी दी गई। मौके पर मुखिया मुन्ना कुमार साह ई किसान के कर्मीओम प्रकाश गुप्ता, हितेश सिंह, कृष्ण केशव सहित मरहा पंचायत के सम्माननित लोग मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग