राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के अरवा कोठी नहर के समीप एक बाइक पर सवार अज्ञात दो उच्चके ने राहगीर से चेन छीनकर कर फरार हो गया।पीड़ित बनियापुर थाना क्षेत्र के हरपुर गौशाला गांव निवासी उपेंद्र सिंह ने नगरा ओपी थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है।दिए हुए आवेदन में उन्होंने कहा है कि अपने घर से पत्नी शांति देवी के साथ धोबवल अपने गुरु के पास जा रहे थे तभी ग्राम सरेया गांव के पास से ही 220 एक बाइक पर सवार दो युवक पीछे करते आये और मौका पाकर मेरी पत्नी की गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर जलालपुर के तरफ फरार हो गए मेरी पत्नी सड़क पर गिर गई।दोनों बदमाश जलालपुर के तरफ भाग गए।वहीं इस सबंध में नगरा ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया की आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग