पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित परिसर में शनिवार 16 जुलाई को 09 सूत्री मांगो को लेकर वार्ड सदस्यों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।इस संबंध में प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।वार्ड संघ के अध्यक्ष ने बताया की 09 सूत्री मांगो में वार्ड क्रियान्वयन समिति का खाता जल्द खुलवाना,सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पूर्ण प्रभार दिलाना,एमपी,एमएलए की तरह पेंशन आदि मांगें प्रमुख है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग