पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार को अनियंत्रित मैजिक ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान खजुरी गांव निवासी उपेन्द्र कुमार यादव का 2 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे परिजनों ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रहा था कि अनियंत्रित मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग