हरिओम होमियो हॉल के डॉ. मुकेश कुमार द्वारा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने वाली आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण किया गया
सत्येन्द्र कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मढ़ौरा (सारण)। थाना में हरिओम होमियो हॉल के डॉ. मुकेश कुमार द्वारा रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने वाली आर्सेनिक एल्बम 30 दवा का वितरण किया गया। नये थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार के उपस्थिति में सभी सिपाहियों, चौकीदारों एवं अन्य कर्मियों के बीच इस दवा का वितरण हुआ। इस अवसर पर डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना जैसे विकट परिस्थिति से उबरने के लिए आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आर्सेनिक एल्बम 30 दवा निर्देशित की गई है। जिसका सेवन महीने में तीन दिन वयस्क को 4 गोली एवं अवयस्क को दो गोली दिन में दो बार खाली पेट करना है यही खुराक दूसरे एवं तीसरे महीने भी जारी रखना है। इस दवा के सेवन से शरीर में प्रतिरोधकता बढ़ती है जिससे हमारा शरीर किसी भी रोग से लड़ने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाता है। डॉ मुकेश ने बताया कि कोरोना भी उसी व्यक्ति को प्रभावित करता है जिनके शरीर में प्रतिरोधी क्षमता कम होती है इसलिए इसका सेवन कर अपना प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि कोरोना ने अब फिर से अपना विकराल रूप धारण कर लिया है। लेकिन इस महामारी को रोकने के लिए रात दिन पुलिसकर्मियों का काफी योगदान रहा है। इसलिए इनका प्रतिरोधी क्षमता काफी मजबूत रहना चाहिए ताकि आगे भी ये लोग इस महामारी को रोकने में अपना योगदान सुरक्षित रूप से दे सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग