मारपीट में घायल के यहां पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में दो सम्रप्रदायो में हुए जमकर मारपीट में घायल सुदेश राय के दरवाजे पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और जिस पुल , सड़क के लिए मारपीट हुई उसके बारे में वरीय अधिकारियों से जानकारी ली।वही पूर्व विधायक तारकेश्वर सिंह ने कहा कि गांव के लोगों को समझाया कि आपसी सौहार्द बनाएं रखें हम सभी लोग एक हैं। मौके पर पूर्व मुखिया रणबीर राज, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष जमादार यादव, सुरेन्द्र प्रसाद, ब्रजेश सिंह, ग्वासकर सिंह, पंचदेव राय, सागर राय समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग