अरूण कुमार तिवारी। राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बेतौरा गांव में मंगलवार की दोपहर विद्युत स्पर्शाघात से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक बेतौरा गांव निवासी विनोद कुमार यादव का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार यादव बताया जाता है। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर नीतीश घर के सामने से गुजर रहा था इसी दौरान विद्युत प्रवाहित पोल के संपर्क में आ जाने से उसे करंट लग गया .परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी पानापुर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत घोषित होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस पीएचसी पहुँची एवं शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजने की कार्रवाई में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग