राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। हाई स्कूलों के क्लास 9 वीं में एडमिशन के लिए चलाए जा रहे प्रवेशोत्सव अभियान की अंतिम तिथि को विस्तारित कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक मनोज कुमार ने इस संबंध में सारण के डीईओ को पत्र लिखकर प्रवेशोत्सव अभियान को 31 जुलाई तक जारी रखने को कहा है। बताते चलें कि पूर्व में 1 से 15 जुलाई तक की समय सीमा निर्धारित था। संबंधित पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि 8 वीं की वार्षिक परीक्षा-2022 में उत्तीर्ण शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का एडमिशन 9 वीं वर्ग में सुनिश्चित कराना है। इसको लेकर प्रखंड से लेकर जिला स्तर पर अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चाें के अभिभावकों को जागरूक करने व प्रचार-प्रसार के लिए कला जत्था के साथ ही नामांकन रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घुम-घुमकर अपने गीत व नाटकों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया जा रहा था। प्रखंड में उक्त रथ के पहुंचने पर संबंधित प्रखंड के बीईईओ द्वारा उसका स्वागत करने के साथ ही संबंधित प्रखंड के साधन सेवी के साथ उक्त जागरूकता रथ को पूरे प्रखंड में भ्रमण कराना है। प्रत्येक दिन कम से कम दो स्कूलों का भ्रमण कर एडमिशन की माॅनिटरिंग करने के साथ ही इसकी रिर्पोट एप पर डालना था। हालांकि सूत्रों की माने तो राज्य स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठक में 8 वीं क्लास उत्तीर्ण शत-प्रतिशत छात्रों का 9 वीं क्लास में एडमिशन नहीं होने की सूचना आ रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग