राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के राजेंद्र कॉलेज परिसर में बुधवार को कोविड से सुरक्षा के लिए टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। जिसमें कॉलेज स्टूडेंट के साथ ही शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मी एवं उनके अभिभावकों को कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण किया गया। प्राचार्य डॉ. बैकुंठ पांडे ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना ने संपूर्ण मानव जाति के जीवन शैली को बदल कर रख दिया और सबसे ज्यादा प्रभाव विद्यार्थियों के जीवन पर पड़ा है अभी तक लोग इस महामारी का सामना कर रहे हैं, हालात सामान्य हो सके और सभी कार्य सुचारु रुप से चलें ऐसे में आवश्यक है कि लोग ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करवाएं ताकि इस महामारी पर काबू पाया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग