राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मरीचा गांव का है। दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें डेढ़ दर्जन लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी श्रीभगवान प्रसाद ने दर्ज कराई है। जिसमें पट्टीदार अशोक प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद,चिंता देवी, समता देवी सहित आठ लोगों को नामजद कर बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ पारिवारिक चर्चा कर रहे थे।तभी उक्त नामजद लाठी- डंडे और धारदार हथियार से लैस हो दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करते हुए हमला कर दिया तथा मुझे एवं परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इधर दूसरे पक्ष की प्राथमिकी समता देवी ने दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि आपसी विवाद को लेकर अजय कुमार, राजेश प्रसाद, श्रीभगवान प्रसाद सहित नौ लोग पूर्व से योजना बनाकर मारपीट करने लगे।इस दौरान मुझे एवं मेरे पति सहित परिवार के अन्य सदस्यों को मारपीट कर जख्मी कर दिया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग