राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। विगत दिनों सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक युवक का फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो का तत्क्षण संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा एवं थानाध्यक्ष, इसुआपुर थाना को वायरल फोटो का सत्यापनोपरांत थानाध्यक्ष इसुआपुर थाना के द्वारा वायरल फोटो में अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने वाले युवक की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली ग्राम के तिवारी मांझी का पुत्र पंकज मांझी के रूप में की गई, जिसे इसुआपुर पुलिस टीम द्वारा एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इसुआपुर थानान्तर्गत कांड सं0-160/ 2022, धारा- 25 (1 – बी) ए/ 26 दर्ज कर जेल भेज दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग