राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुफस्सिल थाना अंतर्गत खलपुरा गांव स्थित ब्रह्म स्थान के समीप से एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। क्षेत्र में युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है. हालांकि युवती के शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। जबकि उसके मुंह और नाक से खून बहा रहा था। ऐसी स्थिति में ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उस युवती की हत्या नाक और मुंह दबाने के कारण दम घुटने से हुई होगी। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त को लेकर थाना पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग