- सबसे कम मांझी घाट पर तो सबसे अधिक चिरांद में जब्त दावा रहित बालू के लिये लगी बोली
- 14 जगह में से कुल 6 जगहों पर जब्त दावा रहित लाल बालू की हुई नीलामी
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समाहरणालय सभागार में गुरुवार को जिला के अपर समाहर्ता डॉ गगन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस नीलामी को लेकर पूरे समाहरणालय सभागार सहित बाहरी परिषर में गहमा गहमी का माहौल था। नीलामी में मुख्य रूप से आदित्य कंस्ट्रक्शन, साहेब कंस्ट्रक्शन, श्रावण कुमार, जय माता दी कंस्ट्रक्शन समेत कई बोली लगाने वाले की मौजूदगी के बीच नीलामी में भाग लेने वाले लोग निर्धारित समय से ही समाहरणालय में पहुँच गए थे।तय समय से नीलामी का कार्यारम्भ हुआ। इव अवसर पर सबसे पहले सोनपुर अनुमंडल के विभिन्न जगह पर जब्त दावा रहित बालू के बिक्री के लिये बोली कार्य प्रारंभ हुआ। नीलामी में अधिकतम बोली लगाने वालों को जब्त बालू का अधिकार दिया गया। नीलामी से सरकार को लगभग 8 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी। आपको बताते चले की सबसे अधिक बोली चिरांद में जब्त दावा रहित बालू के लिये बोली लगभग 4 करोड़ 95 लाख कुछ हजार वही सबसे कम बोली मांझी में जब्त बालू लगभग 10 लाख रुपये की लगी। लगभग 8 करोड़ 63 लाख कुछ हजार का राजस्व मिला। इससे जब्त बालू की नीलामी हो जाने से निर्माण कार्य मे लाल बालू की हो रही किल्लत जहाँ कम होगी वही इसके मूल्य में आई उछाल भी थम जाएगी। नीलामी में मुख्य रूप से जिला खनिज विकास अधिकारी सन्तोष कुमार खनन निरीक्षक सह सक्षम पदाधिकारी अजित कुमार शिव चन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग