रुचि सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। आरएनपी स्कूल के छात्र संभव संदर्भ ने सीबीएसई 12 वाणिज्य विषय की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिजनों और शुभेच्छुओं का मान बढ़ाया है। वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता व रंगकर्मी डॉ. अमित रंजन और सारण एकेडमी की शिक्षिका कंंचन बाला के पुत्र संंभव संदर्भ वाणिज्य विषय को ही अपने भविष्य का आधार बनाते हुए ऊंचे ओहदे पर देश सेवा करना चाहते हैं। संभव ने बताया कि परीक्षा के बाद से ही वह खुद को कंंबाईंड इंट्रेस टेस्ट पर कंसन्ट्रेट किए हुए हैं। ताकि देश के अच्छे विश्वविद्यालय में वाणिज्य विषय से स्नातक में दाखिला मिल सके और इनकी प्राथमिकता डीयू और बीएचयू है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग