पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव की 14 वर्षीय छात्रा गोढना बाजार पर कोचिंग में पढ़ने गई । गुरुवार को देर शाम तक जब घर नहीं लौटी तो परेशान परिजन काफी खोजबीन करने के बाद मशरक थाना पहुंच पुलिस से गुहार लगाया। छात्रा के पिता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर बताया है कि खोजबीन करने के क्रम में मिली जानकारी के अनुसार सोनौली के सूरज कुमार तिवारी पिता उमाशंकर तिवारी अपने सहयोगी गोढना गांव के उमाशंकर तिवारी पिता स्व रामबृक्ष तिवारी एवम चंदन तिवारी पिता हरेंद्र तिवारी के सहयोग से बहला फुसलाकर शादी के नियत से भगा ले गया है। इसके अलावे 5 अज्ञात लोग भी अगवा करने में शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग