राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। कस्तूरबा गांधी बालिका विधालय के वार्डेन एवं संचालकों की एक दिवसिय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सभी केजीबीवी के वार्डेन एवं संचालक उपस्थित हुए। इस दौरान उपस्थित वार्डेन को कई दिशा निर्देश दिया गया। जिसमें सभी प्रकार के पंजियों का संधारण, वित्तीय अनुशासन का अनुपालन, मेनू के अनुसार भोजन, नाश्ता तथा पठन -पाठन तथा शत प्रतिशत उपस्थिति को तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित कराने, प्रावधान के अनुसार बालिकाओं को देय सभी सुविधाओं की उपलब्धता एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित कराने, सभी विधालयों में शत प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति, सभी को कोरोना का दोनों डोज सुनिश्चित कराने तथा जहां वार्डेन, शिक्षिका एवं कर्मियों का पद खाली है वहां नियोजन की प्रक्रिया अगस्त माह के अंत कर पूरा करने का निर्देश दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग