राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना अंतर्गत परसा गांव स्थित चंवर में एक युवक का शव देखकर यह बात गांव में आग की तरह फैल गई। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस बात की सूचना इसुआपुर थानाध्यक्ष को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। हालांकि समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। उस युवक की मृत्यु का कारण गला दबाकर हत्या बताया जा रहा है। इस मामले में इसुआपुर थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है, जहां पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। बताया जाता है कि शव की पहचान नहीं होने के कारण यह गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसा कयास लगाया जाता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को चंवर स्थित गड्ढे में फेंका गया था। पुलिस शव की शिनाख्त को लेकर आस-पास के गांव में प्रयास कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग