राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र मे एकमा पुरानी चट्टी के पास परसागढ़ रोड में स्थित मोहल्ले में आपसी विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हो गई। रविवार की आधी रात के बाद लगभग 1.30 बजे आपसी विवाद को लेकर अपने घर की छत पर सो रहे एक किशोर को चाकू मार कर घायल कर दिए जाने की घटना हुई है। घटना में रवि कुमार (17) नामक एक किशोर गंभीर रुप स घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर रात में ही पहुंची एकमा थाने की पुलिस व परिजनों की मदद से घायल अवस्था में उक्त किशोर को सामुदायिकस्वास्थ्य केन्द्र एकमा में उपचार कराया गया। जहां से बेहतर चिकित्सा हेतु सदर अस्पताल चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। वहीं सोमवार की सुबह एकमा थाने पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल छपरा से भी गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को पटना रेफर कर दिया गया है। कार्यवाही करते हुए एकमा थाने के पुलिस ने एक आरोपित राजा कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग