पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- महम्दपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में बाइक सवार को अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार फरार हो गया वही बाइक सवार को लोगों की मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल सिसई गांव निवासी स्व विरेंद्र सिंह का 46 वर्षीय पुत्र संजय कुमार सिंह के रूप में हुई। घायल अवध उच्च विद्यालय चैनपुर में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं। घटना में घायल ने बताया कि वह विद्यालय से वापस घर जा रहा था कि बंगरा गांव में सामने से आ रहे अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार फरार हो गया वही वे गंभीर रूप से घायल हालत में लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराए गए जहां पहुंचे परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग