राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर के बहियारा चंवर में जलस्तर बढ़ने से हजारो एकड़ में लगे धान की फसल डूबी, संकट में किसान

बनियापुर के बहियारा चंवर में जलस्तर बढ़ने से हजारो एकड़ में लगे धान की फसल डूबी, संकट में किसान

संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

बनियापुर(सारण)। बहियारा चंवर में जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके की हजारो एकड़ की धान की फसल डूब गई है वही कई घर भी डूबने के कगार पर हैं. चंवर के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांवो के सैकड़ो किसानो को  भोजन की चिंता है.फसल नुकसान के बाद किसान त्राहिमाम कर रहे हैं.किसानों को एक बार फिर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है वही कटसा, धवरी, रामनगर सहित कई गांवो के सैकड़ो लोगो के घरों तक नदी का पानी पहुंचने से लोग परेशानी में है.घरो के आसपास पानी फैलने से लोग दहशत में हैं। महिलाएं व बच्चे घरो में ही दुबक कर रहने को विवश हैं। बहियारा में सालोभर जलजमाव से यहां की खेती हर बार राम भरोसे ही होती है। लोग जलजमाव की समस्या से वर्षो से त्रस्त हैं। इस बार लगातार बरसात और अचानक नदी की उफान ने लोगो के सामने फिर मुसीबत खड़ा कर दी है।  स्थानीय धनेश्वर सिंह, ललन सिंह, नसरुद्दीन अंसारी, भरत राय सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि काफी मेहनत से चंवर के ऊपरी क्षेत्र में धान रोपे गए गए थे। अचानक नदी की उफान ने लहलहाते फसलों को अपने आगोश में ले लिया।  हालात यह है कि हरे भरे धान के पौधों की जगह खेत जलमग्न दिख रहा है।  घघरी नदी में आई उफान के बाद आसपास का गांव भी जलमग्न हो गया है ऐसे में पशुओं के लिए हरे चारे मिलना असंम्भव है.चारे की किल्लत ने पशुपालकों की नींद हराम कर दी है।  पशुपालक श्रीराम राय, जमादार मांझी, प्रभु राय सहित दर्जनों ने बताया कि परिवार के सदस्यों के भोजन के साथ साथ पशुओं को भूसा व खल्ली की व्यवस्था उनके लिए मुश्किल बना है। बार बार इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी दिया जा चुका है लेकिन अबतक किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पाया है।

नदियों से चिलवन नहीं हटा तो अंदोलन तय

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नदियों में पानी उफान पर है. हर तरफ पानी भरा है। आम लोगो की इस परेशानी से इतर कुछ मछुआरे नदी में कई जगह चिलवन लगाए हैं। जिसमे प्लास्टिक बांध पानी को रोका जा रहा है। फलस्वरूप नदियों का पानी अपनी रास्ता बदल किसानों की खेतो तक सीधे पहुंच गई है। यदि नदियों में लगाये गए चिलवन को हटा दिया जाय तो नदियों की जलस्तर में कुछ कमी आ सकती है। मामले की शिकायत कटसा तथा रामनगर के लोगो ने सीओ के अलावें स्थानीय मुखिया अनिता देवी तथा मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय से की है। ग्रामीणों ने नदी में लगाये गए चिलवन को हटाने की मांग की है. शिकायत पर सीओ द्वारा जांच भी किया गया परन्तु अबतक कोई कार्रवाई नही होने से ग्रामीण आंदोलन के मूड में हैं। मुखिया प्रतिनिधि दिलीप राय ने बताया कि ग्रामीण व किसान काफी समस्याग्रस्त हैं.समस्याओं के समाधान नही होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।