राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक व्यक्ति के जमीन का फर्जी बैनामा का दस्तावेज तैयार कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लौवां गांव निवासी विश्वनाथ साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें पिपरा के विनय कुमार श्रीवास्तव, विकास कुमार श्रीवास्तव, मीना देवी, गीता देवी, उमेश गुप्ता, ओमप्रकाश साह, विष्णु श्रीवास्तव, तथा बिपिन बिहारी प्रसाद को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि एक साजिश के तहत आरोपियों द्वारा उनकी जमीन हड़पने की नीयत से फर्जी बैनामा तैयार कर लिया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग