राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया ,(सारण)। थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में शराब पीकर नशे की हालत में हल्ला-हंगामा कर रहे एक नशेड़ी को पुलिस ने पकड़ कर उसे न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया है। तरैया पुलिस ने बताया कि सूचना मिली की भटौरा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हल्ला-हंगामा कर रहा है। जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और हल्ला हंगामा करें व्यक्ति को नशे की हालत में पकड़ लिया तथा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से उसकी जांच की गई तो उसके अंदर शराब पीने की पुष्टि हुई। पकड़ा गया व्यक्ति भटौरा गांव निवासी बहारण मांझी का पुत्र राजकुमार मांझी है। जिस पर तरैया में सन्हा दर्ज कर जुर्माने के लिए न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग