नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। डेरनी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के आगे कोल्ड स्टोरेज के पास दो आपची पर बाइक सवार पांच अपराधियों ने चापाकल मिस्त्री से गनपॉइंट पर बाइक मोबाइल तथा करीब एक हजार रुपये लूट कर भाग निकले प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतीपुर गांव निवासी लक्ष्मण मांझी के पुत्र करीमन मांझी चापाकल बनाने का मिस्त्री है जो सोमवार के देर शाम सुतिहार बाजार से चापाकल ठीक करके अपने घर जैतीपुर गांव जा रहे थे इस क्रम में कोल्ड स्टोरेज से पहले एक आपची बाइक ओवरटेक करके रोक दिया जबकि वहां एक और आपची बाइक खड़ी थी वहां तीन की संख्या में अपराधी देशी कट्टा हाथ मे लिए हुए खड़े थे जो मुझे देखते ही कट्टा भिड़ाकर बाइक,मोबाइल तथा काम से जो पैसा मिला था करीब एक हजार लूट कर भाग निकले इस सम्बन्ध में चापाकल मिस्त्री करीमन मांझी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई इस चँवर में विगत एक माह से छोटी मोटी छिनतई की घटना लगातार हो रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग