राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के भोरहां में भाकपा माले के जिला कमिटी की बैठक हुई। जिसमें आगामी 7 अगस्त को जिला मुख्यालयों पर होने वाले प्रदर्शन की तैयारी के बारे में चर्चा हुई। साथ ही फरवरी 2023 में होने वाले पार्टी के ग्यारहवें महाधिवेशन के बारे में रणनीति बनी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी सह गोपालगंज जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि यदि भारत नहीं संभला तो आने वाले समय में इसका भी हाल श्रीलंका जैसा हो सकता है। मोदी सरकार देश की सार्वजनिक संपत्तियों को उद्योगपतियों के हाथों में बेच रही है। श्रीलंका की तरह अपने देश में भी महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इसलिए जनता को जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिंक उन्माद का माहौल बनाकर जनता तक पूरी सच्चाई नहीं पहुंचने दे रही है। बैठक को सारण जिला सचिव सभा राय, विजेंद्र मिश्र, रामपुकार साह, अनुज दास, सुशील पांडेय, पुरुषोत्तम सिंह,महम्मद एकबाल, जितनंदन राय आदि ने संबोधित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग