राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के मौज बाबा के मठिया के परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी संघ सारण के तत्वावधान गोंड समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी जाति आधारित जनगणना 2022 से संबंधित जागरूकता भी फैलाने का संकल्प गोंड समाज की ओर से जयनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। संघ के अध्यक्ष वीर प्रकाश गोंड ने कहा कि जनगणना में सारण जिले भर में पंचायत स्तरीय टीम गठित कर व घर-घर जाकर स्वयं की जनगणना की जा रही है। इसी क्रम में एकमा प्रखंड के 18 पंचायतों व नगर पंचायत में कमिटी गठित कर जनगणना के लिए जागरूक किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग