राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत गणराज्य की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेने पर द्रौपदी मुर्मू जी को बहुत-बहुत शुभकामना और बधाई! आजादी के अमृतकाल में उनके सर्वोचित मार्गदर्शन में नए भारत के निर्माण के संकल्पना साकार होगी। शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उक्त बातें कहते हुए आगे बताया कि एक आदिवासी महिला का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होने के गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनाने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह ऐतिहासिक पल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग के संयुक्त प्रयास का प्रतिफल है। श्री रूडी ने कहा कि 2014 के पूर्व भारतीय संविधान की खुबियों का लाभ सही ढंग से विकास के अंतिम पायदान पर खड़े लोग तक नहीं पहुंच पाया था जो राजग काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में संभव हो पाया और अत्यंत पीछड़ा माना जाने वाला वर्ग से भी एक महिला को देश का सर्वोच्च पद प्राप्त हो पाया। उन्होंने कहा कि मुर्मू के लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ भारत सरकार के माध्यम से देश की जनता को प्राप्त होगा। विदित हो कि झारखंड की राज्यपाल रहीं द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में पहली वरीयता वाले 2,824 वोट हासिल किए वहीं, उनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को प्रथम वरीयता के 1,877 वोट मिले।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा