राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र में बीते एक साल पूर्व एक 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लेने और थाना को बार बार आवेदन देने पर भी पुलिस के कार्रवाई नहीं करने की एक आवेदन विधवा महिला ने मढ़ौरा डीएसपी को दिया है। मढ़ौरा के मुबारकपुर निवासी अरुण उपाध्याय की विधवा अनीता देवी ने मढ़ौरा डीएसपी को आवेदन देते हुए मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने अपने आवेदन में कहा है कि मुबारकपुर गांव के ही अशोक उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रूपाली देवी, धनंजय उर्फ गणेश उपाध्याय ने एक साल पहले उसकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर गायब कर दिया है। मामले में उसने कई बार स्थानीय थाना को आवेदन दिया है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। डीएसपी को आवेदन देते हुए महिला ने कार्यवाही हेतु निर्देशित करने की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग