राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर पंचायत के मुखिया अभिषेक कुमार सिंह ने वीडियो कॉलिंग मामले में सारण अधीक्षक को आवेदन देकर कहा है कि विगत छह माह में नंबर बदल कर तीसरी बार मोबाइल वीडियो कॉल पर अश्लील बात करते हुए साथ फंसा देने की धमकी दी गई है। अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व हीं फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर रुपये की ठगी कर बदनाम कोशिश की गई थी। जिसके विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत की थी। उसके बाद एक दिन पहले मंगलवार की रात करीब 11 बजे एक वीडियो कॉल आया रिसीव करते ही एक युवती अश्लीलता के साथ मोबाइल स्क्रीन पर आई और धमकी देने लगी। सारण एसपी समेत सभी पुलिस पदाधिकारी से उक्त नंबर की जांच कर करवाई करने की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग