राष्ट्रनायक न्यूज।
सोनपुर (सारण)। सर्विस वायर में छेड़छाड़ कर चोरी से बिजली का उपभोग करने को लेकर सोनपुर के विद्युत कंपनी के पदाधिकारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर पंचायत के आनंदपुर निवासी रिंकू देवी पति मौनी मांझी के घर पर मंगलवार को छपमारी कर देखा कि रिंकू देवी ने अपने घर में मेन सर्विस वायर से मीटर के पहले तार को टाइपिंग कर दूसरे तार द्वारा मीटर को बाईपास कर विद्युत का उपयोग अवैध रूप से कर रहे थे। जिसे छापामारी के दौरान अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गए। इससे विद्युत विभाग के 48,956 रुपैया का क्षति हुई है। विधुत विभाग के जेई ने सोनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए लिखित आवेदन दिया कि रिंकू देवी के ऊपर 44968/- का बकाया राशि रखने के कारण 8.6.20222 को विद्युत विच्छेद कर दिया गया था फिर भी चोरी से विद्युत का उपयोग कर रहे थे इससे विभाग को 39,088/- की क्षति चोरी से हुई है। जिससे विभाग को कुल 48956 के क्षति हुई है । इस पर कार्रवाई करते हुए सोनपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग