राष्ट्रनायक न्यूज।
मढ़ौरा (सारण)। प्रखंड में पूर्व से कार्यरत स्वच्छा ग्रहियों नें मांझी बीडीओ को ज्ञापन देकर वरीयता के आधार पर पंचायत पर्यवेक्षक बनाये जाने की मांग की है। बुधवार को दर्जन भर स्वच्छा ग्रहियों का शिष्टमंडल बीडीओ से मिला तथा नियमानुसार उन्हें वरीयता के आधार पर पंचायत पर्यवेक्षक के मनोनयन में छूट देने की मांग की। बातचीत के क्रम में स्वच्छा ग्रहियों ने आरोप लगाया कि पंचायत के मुखिया गण उन्हें उपेक्षित कर अपने चहेतों को पंचायत पर्यवेक्षक के मनोनयन का षड्यंत्र रच रहे हैं जबकि पूर्व में मनोनीत स्वच्छा ग्रही कोरोना काल के अलावा अन्य मौकों पर सरकार के निर्देशों का बखूबी पालन किया था। उस मानक के आधार पर ज्ञापन में पंचायत पर्यवेक्षक के मनोनयन में वरीयता का मापदंड का पालन करने की मांग की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग