राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। चलना भी कठिन है। महिला, पुरुष, बच्चे गन्दे नाले का पानी जिसका जमाव सड़क पर हुआ है उससे होकर गुजरने को मजबूर हैं। प्रो. डॉ. योगेन्द्र प्र. यादव ने कहा कि नगर के नागरिक टैक्स देते हैँ उसके बदले उन्हें सड़क, नाला कि व्यवस्था पाना उनका हक़ है। हम जल जमाव को पूरी तरह नगर निगम की विफलता मानते है। इसके लिए हमलोग लड़ेंगे एवं नगर प्रशासन को नागरिकों के लिए जल जमाव हटाकर अच्छी सड़क एवं नाला की व्यवस्था करनी पड़ेगी। प्रदर्शन में मुख्यरूप से भावी मेयर प्रत्याशी डाॅ. अशोक कुशवाहा एवं भावी डिप्टी मेयर प्रत्याशी प्रो. डॉ. योगेन्द्र प्रसाद यादव थे। इसके अतिरिक्त शामिल होने वालों में विश्वनाथ प्रसाद यादव, टुनटुन मिश्रा, गोपाल राय, अशर्फी लाल, सत्यदेव प्रसाद यादव, पूर्व पार्षद प्रमिला देवी, आलोक राय, कौशल कुमार यादव, चन्द्रदीप राय, गोपाल प्रसाद यादव, रंजय कुमार यादव, अधिवक्ता सुबोध कुमार, छट्ठीलाल राय, सोनू कुमार, मिथिलेश कुमार, अनिल कुमार, पारस साह, रंजन कुमार, कन्हैया राय आदि प्रमुख थे। बैठक में नगर आयुक्त छपरा नगर निगम को वर्णित आशय का ज्ञापन सौपने का भी निर्णय लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग