पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक महमदपुर एस एच 90 पर मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा पेट्रोल पंप के पास गुरूवार की दोपहर भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चैनपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त के रूपये निकासी कर घर जा रहे वृद्ध को दो बाइक सवार देशी कट्टा से लैश अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित कवलपुरा पंचायत के एकावना गांव निवासी छबीला प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद हैं। वृद्ध ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा चैनपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त में चालीस हजार रुपए निकाल पाकेट में रख कर ऑटो से महादेवा ब्रह्म स्थान पर उतरे वही पर खड़ी अपनी साइकिल पर सवार होकर घर एकावना के लिए चले कि कुछ ही दूरी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने देशी कट्टा भिड़ा कर पाकेट से चालीस हजार रूपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित के द्वारा थाना पुलिस को सुचना देने की बात बताई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग