राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शादी की नीयत से नाबालिक युवती के अपहरण के मामले में पीड़ित पिता ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला थाना क्षेत्र के कराह बृत्ति टोला का है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पिता ने गांव के ही ननु महतों, प्रवेश महतों, शंभु महतों, श्रुति देवी सहित पांच लोगों को नामजद कर बताया है कि मेरी सत्रह वर्षीय पुत्री शौच के लिये गई थी। जहाँ से शादी की नीयत से इन लोगों द्वारा अगवा कर लिया गया। खोजबीन के क्रम में जब जानकारी मिली तो आरोपितों के यहाँ पुछताक्ष करने गया। जिसपर सभी आरोपित गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग