पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के मदारपुर पंचायत के मगुरहा गांव में मंदिर परिसर में शनिवार को पंचायत की मुखिया मीना देवी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण कर किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम मनरेगा योजना से किया जा रहा है और पंचायत में सभी गांवों में आयोजित कर वृक्ष लगाया जाएगा और लोगों को भी प्रेरित किया जाएगा। मौके पर मुखिया मीना देवी ने कहा कि वृक्षारोपण अभी समय की मांग है। सरकार के द्वारा मनरेगा योजना से वृक्षारोपण योजना की शुरुआत की गई है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य है कि पर्यावरण की रक्षा अगर नहीं की गयी तो मानव जीवन के अस्तित्व पर संकट पैदा हो जाएगा। सरकार ने इसको देखते हुए वृक्षारोपण कार्य की शुरुआत की है ।उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि अपने अस्तर से भी वे लोग वृक्षारोपण का कार्य करें। लोगों से अपील की कि ऑक्सीजन प्राणवायु है। पर्यावरण में इसकी मात्रा संतुलित रहे इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में लोग वृक्षारोपण का कार्य करें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग