राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के बक्सर स्टेशन से वाराणसी को चलने वाली गाड़ी सं-63229/ 63230 मेमू विशेष सवारी गाड़ी का संचलन 01 अगस्त, 2022 से अगली सूचना तक परिवर्तित गाड़ी सं 03649/ 03650 बनारस- बक्सर- बनारस मेमू विशेष सवारी गाड़ी के रूप में प्रतिदिन किया जायेगा । इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा। मेमू विशेष सवारी गाड़ी सं 03649 बक्सर से प्रतिदिन 06:20 बजे प्रस्थान कर चौसा से 06:31 बजे, बाराकलां से 06:37 बजे,गहमर से 06:45 बजे,खारखला रोड से 06:51 बजे, भदौरा से 06:57 बजे,दुस्खेड़ा से 07:03 बजे,दिलदार नगर से 07:12 बजे,दरौली से 07:19 बजे,जमनियां से 07:28 बजे, दिगना से 07:41 बजे,सकलडीहाँ से 07:58 बजे,कुचमन से 08:12 बजे,पं दीनदयाल उपाध्याय से 08:55 बजे, व्यास नगर से 09:18 बजे,काशी से 09:32 बजे,वाराणसी से 10:00 बजे प्रस्थान कर 10:15 बजे बनरस स्टेशन पर पहुँचेगी।
मेमू विशेष सवारी गाड़ी सं-03650 बनरस से प्रतिदिन 18:05 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं से 19:05 बजे ,काशी से 19:30 बजे,व्यास नगर से 19:44 बजे, पं दीनदयाल उपाध्याय से 20:25 बजे, कुचमन से 20:46 बजे, सकलडीहाँ से 20:54 बजे, दिगना से 21:07 बजे,जमनियां से 21:18 बजे,दरौली से 21:28 बजे,दिलदार नगर से 21:38 बजे, दुस्खेड़ा से 21:43 बजे,भदौरा से 21:48 बजे,खारखला रोड से 21:54 बजे,गहमर से 22:00 बजे,बाराकलां से 22:08 बजे,चौसा से 22:15 बजे छुट कर 23:05 बजे बक्सर पहुँचेगी ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग