राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। सारण की प्रतिष्ठित नीलिमा बसू फुटबॉल लीग का क्वार्टर फाईनल मुकाबला रविवार 31 जुलाई से राजेन्द्र स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन समिति के कार्यालय सचिव प्रेमप्रकाश यादव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि क्वार्टर फाईन का पहला मुकाबला एसएस फुटबॉल क्लब मांझी बनाम मलखाचक फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। बताते चलें की क्वार्टर फाईन मुकाबले जिले की कुल टाॅप 8 टीम ने अपनी जगह बनाई है। जिसमें उपरोक्त दो टीम के अलावा एसएनसी सेमरिया, ओम साईं नाथ बरेजा, दहियांवा फुटबॉल क्लब, मढ़ौरा फुटबॉल क्लब, दुर्गा फुटबॉल क्लब जलालपुर, मिल्की फुटबॉल क्लब शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग