राष्ट्रनायक न्यूज।
गड़खा (सारण)। गड़खा पुल के पास नेहा ज्वेलर्स की ताला तोड़ रहे चार चोरों को गड़खा पुलिस ने हिरासत में लिया। पकड़े गए युवक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव निवासी राजा कुमार, बिरजू कुमार, राजसिंह तथा कुदरबाधा गांव के दीपक कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गड़खा पुलिस रात्रि गस्ती में जा रही थी, तभी पुल पर एक युवक बाइक के साथ खड़ा था। उसपे पुलिस की नजर पड़ी,पुलिस युवक से पूछताछ करने लगी युवक द्वारा जबाब के बदले ताल मटोल में जबाब देने लगा। तभी कुछ लोग सोना चांदी के दुकान से निकल कर भागने लगे। पुलिस गई तो दुकान की ताला टूटी हुई थी।लेकिन सब समान सुरक्षित थी। सभी पकड़े गए युवकों से पूछताछ की गई। उनके द्वारा बताए गए ठिकानों पर छापेमारी करने पर सभी के घरों से देशी कट्टा और चोरी के समान बरामद हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग