राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। कैंसर से बचाव के लिए एम्स पटना द्वारा अभियान चलाया जाएगा ताकि सारण जिले के कैंसर से पीड़ित मरीजों को सही समय से से इलाज की सुविधा मिल सके। इसके लिए एम्स पटना के चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की जाएगी। यह बात एम्स पटना के कैंसर विशेषज्ञ व सर्जन डॉ. जगजीत कुमार पांडेय ने हरपुर शिवालय में आयोजित एक शनिवार को कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि आप लोग कैंसर मरीजों को जागरूक कीजिए ताकि प्रथम स्टेज में वेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि मैं इसी जिले का हूं इसलिए मेरी पहली प्राथमिकता जिले के कैंसर मरीजों को वेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इससे पहले बाबा दामोदर दास जी महाराज व प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग