पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सावन के तीसरी सोमवारी के मौके पर मशरक प्रखंड के विभिन्न गांवों में अवस्थित शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि और निरोगी काया का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान शिव भजन भक्तों का उत्साह बढ़ा रहा था, साथ ही बोल बम और हर- हर महादेव के जयकारे से शिव मंदिरों में गूंज रहे थे। दुमदुमा शिव मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तो की लंबी कतार लगी। जबकि गंडक परिसर कनक मंदिर, सोनौली,गोढना, मदारपुर, डुमरसन समेत शहर और ग्रामीण इलाके के शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तो की भीड़ लगी रही। पूजा- अर्चना और जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग