राष्ट्रनायक न्यूज।
पटना (बिहार)। उत्तर भारत मे अब मॉनसून 2 दिन के लिए सुस्त हो गया है। क्योंकि हाल ही में आए WD ने मॉनसून की पुर्वी हवाओँ को मध्य भारत की तरफ धकेल दिया गया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर राजस्थान, दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अब उत्तरपश्चिम/पश्चिम व दक्षिण पश्चिमी हवाए चल रही है। जिसके कारण बादलो में कोई बड़ा फुटाव नही हो रहा है। अधिकतर जगहों पर मॉसम साफ, गर्म और उमस भरा बना हुआ है। कल से उत्तरप्रदेश के इलाकों में दोबारा से पुर्वी हवाओँ का प्रवाह बढेगा। और परसो से सम्पूर्ण उत्तर भारत मे फिर से पुर्वी हवाओँ का चलना शुरू हो जाएगा।
मौसमी प्रणालियां:
- पहाड़ों पर मौजूद WD अब आगे निकल गया है।
- WD की हवाओँ से बना (CC) चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब पुर्वी उत्तरप्रदेश पर बना हुआ है। जो आने वाले दिनों में सक्रिय होकर पश्चिम दिशा में बढ़ेगा।
- एक नया WD भी आ गया है। जो अफगानिस्तान व साथ लगते पश्चिमी पाकिस्तान पर मौजूद हैं।
- मॉनसून की अक्षीय रेखा अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, बाराबंकी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए खाड़ी के मध्य तक बनी हुई है।
- पुर्वी उत्तरप्रदेश पर मौजूद CC कल से पश्चिम में बढ़ेगा। जिसके कारण 4 अगस्त से बुंदेलखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान में मॉनसून सक्रिय होने लगेगा।
- इसी CC के कारण मॉनसूनी axis को खाड़ी से आने वाले अच्छी नमी मिलेगी। जिसके कारण 5 से 7 अगस्त के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून सक्रिय होने लगेगा।
- खाड़ी में 8 अगस्त से एक सक्रीय LPA बनना शुरू होगा। जिसके कारण उत्तर भारत में मध्य स्तरीय पुर्वी हवाओँ का प्रवाह 7 अगस्त से ही तेज़ हो जाएगा।
- वही इस सिस्टम के कारण झारखंड, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, पुर्वी उत्तरप्रदेश, बुंदेलखंड, महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिण राजस्थान में 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां होगी।
- फिलहाल पुर्वी पर मोजूद CC 6 अगस्त तक गुजरात पर जाकर कमजोर हो जाएगा। जिसके कारण मॉनसूनी Axis वापिस से हल्की उत्तर में आएगी। साथ ही खाडी से आ रही नम हवाओँ के कारण उत्तर भारत मे मॉनसून 7 से 9 अगस्त के बीच फिर से सक्रिय होगा।
अगले 2 दिन मॉसम पूर्वानुमान 3 व 4 अगस्त:
कल व परसो जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम आंषिक साफ व बादलवाही वाला रहेगा। दिन के समय बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। परसो से उत्तराखंड में बरसात बढ़ने लगेगी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तर, मध्य व पश्चिमी राजस्थान में मौसम लगभग साफ व आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा।
दोपहर के समय कही-२ ही हल्की से मध्यम बौछारे गिर सकती है:
पुर्वी व दक्षिणपुर्वी राजस्थान, बुंदेलखंड, अवध, पूर्वांचल के इलाकों में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी संभव है। पुर्वी गुजरात, पश्चिमी मप्र और उत्तर मध्यप्रदेश में बिखरी हुई हल्की से मध्यम बरसात होगी। कुछ जगह भारी बारिश भी हो सकती है। पुर्वी मप्र व में मौसम आंषिक साफ व बादलवाही वाला बना रहेगा। दोपहर के समय बिखरी हुई हल्की बौछारे गिर सकती है। कही-2 तेज़ बरसात भी हो सकती है। सौराष्ट्र व कच्छ में मॉसम लगभग साफ व आंषिक बादलवाही वाला बना रहेगा। कुछ जगह हल्की बारिश भी होगी। मगर किसी बड़ी कार्यवाही की उम्मीद कुछ दिन नही है। 5 अगस्त से सम्पूर्ण उत्तर भारत मे कही हल्की कही भारी बारिश की गतिविधियां अलग-2 समय पर शुरू होने लगेगी। जो 7 अगस्त तक हल्की सक्रिय बनी रहेगा।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत
मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक