राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

बनियापुर में राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित होगा पुस्तक वितरण सम्मान समारोह

  • महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल होंगे मुख्य अतिथि
  • नीतेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर होंगे विशिष्ट अतिथि

छपरा(सारण)। सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत महारागंज लोकसभा क्षेत्र के बनियापुर, लहलादपुर एवं जलालपुर प्रखंड के लिए राष्ट्रभाषा हिन्दी एवं हिन्दी साहित्य के प्रचार-प्रसार एवं पुस्तक संस्कृति के उन्नयन हेतु पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक-03.07.2025 को एम0डी0 उच्च विद्यालय, कन्हौली बनियापुर में प्रातः 11ः30 बजे से आयोजित होगा। पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का आयोजन माननीय सांसद की अनुशंसा पर जिला योजना कार्यालय, सारण छपरा द्वारा किया जा रहा है। माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की इस अनोखी पहल से बनियापुर, लहलादपुर एवं जलालपुर प्रखंड के 20-20 शैक्षणिक संस्थानों को हिन्दी साहित्य से संबंधित हिन्दी के महान लेखकों की रचनाओं से समृद्ध एक मिनी लाईब्रेरी की प्राप्ति एवं स्थापना हो जायेगी। पुस्तक वितरण सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री जनार्दन सिंह सीग्रीवाल होंगे और नीतेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर विशिष्ट अतिथि होगें।

पुस्तक वितरण सम्मान समारोह का सबसे खास आकर्षण यह होगा कि इस अवसर पर सारण छपरा जिले के हिन्दी एवं भोजपुरी साहित्य के तीन साहित्यकार आचार्य शुभ नारायण सिंह ’शुभ’, राजेन्द्र गुप्त, डॉ0 ओमप्रकाश सिंह को प्रशस्ति पत्र/सम्मान पत्र, अंग वस्त्र एवं पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
जलालपुर/बनियापुर/लहलादपुर प्रखंड के लिए दिनांक 03.07.2025 को एम0डी0 उच्च विद्यालय, कन्हौली बनियापुर में प्रातः 11.30 बजे चयनित कुल 20-20 शैक्षणिक संस्थानों से शामिल प्राचार्य/प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक/संस्था प्रतिनिधि को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा और माननीय सांसद जी द्वारा निःशुल्क बुक-शेल्फ/पुस्तकंें दी जायेंगी। जिसमें पुस्तकें प्राप्त करने वाले सभी मिडिल स्तर /हाई स्कूल स्तर एवं इंटरं कॉलेज स्तर तक के स्कूलों मंे से प्रतिनिधि शामिल होगें।
जलालपुर प्रखंड के निम्न 20 शैक्षणिक संस्थाओं- 1. उ0 म0 वि0 सँवरी पुरी टोला, 2.शंकरदयाल सिंह बा0 उ0 वि0 संवरी जलालपुर, सारण,3.सर्वाेदय उ0 वि0, बंगरा, माधोपुर (सारण), 4.सन्यासी उ0 वि0,सम्हौता कोपा, 5.महन्थ मेथी दास उच्च विद्यालय मानसर कुमना,कोपा, 6.उ0 उ0 वि0 नवादा, 7. उ0 उ0 वि0, कोढ़ेयां रामपुर, 8.उ0 उ0 मा0 वि0, अनवल, 9.उ0 उ0 वि0 हयुलाही देवरिया सारण, 10.उ0 उ0 वि0 गम्हरिया(रुंसी), भटकेशरी सारण,11.उ0 उ0 मा0 वि0 किशुनपुर (जूरम छपरा), 12.उ0 उच्0 मा0 वि0 रेवड़ी मंझवलिया जलालपुर सारण, 13.गाँधी स्मारक उच्0 मा0 विद्यालय, कोपा,14.उ0 उ0 मा0 वि0 अशोकनगर चौखडा,15. उ0 उ0 वि0 शंकरडीह बसडीला,16. कन्या म0 वि0 जलालपुर,17.राजकीय म0 वि0, विशुनपुरा, 18.म0 वि0,भटकेशरी, 19. म0 वि0, कोपा, 20.उ0 मा0 वि0 जलालपुर बाजार को उपहार स्वरूप बुक शेल्फ के साथ पुस्तकें दी जायेंगी।
लहलादपुर प्रखंड के निम्न 20 शैक्षणिक संस्थाओं-1. एस.डी.एन. उ0 वि0 लहलादपुर, 2. हाई स्कूल मिर्जापुर, मुरारपुर, 3. हाई स्कूल , श्रीस्तापुर, 4. हाई स्कूल तेलछा, 5. हाई स्कूल पंडितपुर, 6. म0 विद्यालय हरपुर कोठी, 7. उ0 म0 वि0 सारण, 8. म0 वि0 सेंदुअर, 9. उ0 म0 वि0, दयालपुर हिंदी, 10. उ0 म0 वि0 जलालपुर, 11. उ०हा० एस० कटिया, 12. उ0 म0 वि0 बसही उर्दू, 13. उत्क्रमित म0 वि0 , तमनपुरा, 14. म0 वि0 मिर्जापुर मुरारपुर, 15. उत्क्रमित म0 वि0 मुरारपुर उर्दू, 16. म0 वि0 धमसर, 17. म0 वि0 नजीरगंज, 18. उ0 म0 वि0 बनपुरा, 19. उ0 म0 वि0 लहलादपुर, 20. उ0 म0 वि00 तरवारा उर्दू को उपहार स्वरूप बुक शेल्फ के साथ पुस्तकें दी जायेंगी।

बनियापुर प्रखंड के निम्न 20 शैक्षणिक संस्थाओं- 1.एच. एस. चोरोवन, 2.एच. एस. भुसाव, 3.एच. एस. पैगम्बरपुर, 4.एच. एस. सतुआन, 5.एच. एस. बनियापुर 6.एच. एस. कोल्हुआं, 7.एच. एस. पिपरा 8.एच. एस. कराह, 9 यू. एम. एस हरपुर, 10.एच. एस. कामता रजौली, 11.एच. एस. मारीच, 12.एच. एस. गोवा पिपरपाती, 13.एच. एस. धावरी, 14.एच. एस. बारोपुर, 15.एच. एस. भिट्ठी सहाबुद्दीन, 16.एच. एस. धनाओ, 17.एच. एस. धनगराहा, 18.एच. एस. कन्हौली मनोहर, 19.एच. एस. सिसैन, 20.यू. एम. एस सुरौंधा को उपहार स्वरूप बुक शेल्फ के साथ पुस्तकें दी जायेंगी।

You may have missed